1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan reveal that why preity zinta did not appear dabangg 3

सलमान खान ने खोला राज, आखिर दबंग 3 में क्यों नजर नहीं आईं प्रीति जिंटा

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हो चुकी है। दंबग 3 को फिल्म समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉस मिला है। वहीं सलमान के फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

 
दबंग 3 की रिलीज से पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिल्म में कैमियो रोल प्ले करती नजर आने वाली हैं। सलमान और प्रीति की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहे थे।
 
तस्वीरों में सलमान और प्रीति दोनों ने पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आ रहे थे। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा था कि दबंग 3 में प्रीति जिंटा कैमियो रोल करती नजर आएंगी। अब फिल्म की रिलीज के साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया कि आखिर प्रीति जिंटा फिल्म में नजर क्यों नहीं आई हैं? 
फिल्म की रिलीज के साथ ही ये साफ हो गया कि कहीं भी प्रीति का कोई सीन नहीं हैं। सलमान खान ने फिल्म में प्रीति की गैरमौजूदगी का कारण भी बताया है। प्रीति के फिल्म में ना दिखने पर सलमान ने बताया कि वह कभी भी दबंग 3 का हिस्सा नहीं थी।
 
सलमान ने कहा 'प्रीति हैलोवीन के लिए कुछ करना चाहती थीं और उनको पुलिस की यूनिफॉर्म पहननी थी उसी दौरान मैं दबंग 3 के लिए बचा हुआ पैचवर्क कर रहा था। शूटिंग के आखिरी दिन प्रीति पुलिस के आउटफिट में वहां पहुंच गईं। प्रीति उन्हें बहुत पसंद करती हैं इसलिए दोनों ने साथ में वो तस्वीरें और वीडियो शूट किए थे जिन्हें बाद में शेयर किया गया।'
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम किरदार में हैं।
अगला लेख
50 % लड़कियां बेवकूफ होती हैं : कमाल की कॉमेडी है, खूब हंसेंगे पढ़कर