Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Reema Lagoo, Vinod Khanna, Om Puri

सलमान खान क्या बोले विनोद खन्ना, ओम पुरी और रीमा लागू के बारे में

सलमान खान
पिछले कुछ महीनों में फिल्म इंडस्ट्री ने ओम पुरी, विनोद खन्ना और रीमा लागू को खो दिया। इन तीनों के साथ सलमान ने फिल्में की हैं और इनके निधन से वे काफी दु:खी हैं। ट्यूबलाइट के ट्रेलर लांचिंग के दौरान सलमान ने इन तीनों को याद किया। 
 
विनोद खन्ना 
विनोद खन्ना के साथ सलमान ने दबंग और वांटेड जैसी फिल्में की हैं। वे विनोद खन्ना के प्रशंसक रहे हैं। सलमान ने कहा यह बड़े दु:ख की बात है कि पिछले कुछ समय में मैंने विनोद खन्ना जी, रीमा लागू जी और ओम पुरी जी को खोया है। मैं इन तीनों के बेहद नजदीक रहा हूं। विनोद खन्ना हमारे हीरो थे। वे बेहतरीन इंसान थे। 
 
ओम पुरी 
ओम पुरी के बारे में सलमान ने कहा कि वे ट्यूबलाइट का हिस्सा हैं। मैं जब भी ओम पुरी को ट्रेलर और गाने में देखता हूं तो मेरा दु:ख गहरा जाता है। मैंने उनके साथ काफी काम किया। एक क्षण में वे हमारे साथ थे और दूसरे क्षण में वे चले गए। ट्रेलर देख मैंने यही प्रतिक्रिया दी थी। मुझे नहीं पता कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।' 
 
 
रीमा लागू
हम साथ साथ हैं, मैंने प्यार किया, साजन जैसी कई हिट फिल्मों में रीमा ने सलमान की मां की भूमिका अदा की थी। सलमान ने कहा कि जब रीमा जी के नहीं रहने की खबर आई तो मैं शूटिंग कर रहा था और मुझे बहुत दु:ख पहुंचा। 
ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह और दीपिका: लिव-इन-रिलेशनशिप में?