सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सलमान खान ने व्यक्त किया दु:ख, बोले- बहुत याद आओगे
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। टीवी से फिल्म इंडस्ट्री तक सुशांत सिंह राजपूत एक बड़ा नाम बन चुके थे। 34 वर्षीय एक्टर ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की मृत्यु की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। सलमान खान ने भी एक ट्वीट के माध्यम से एक्टर को याद किया है।
U will be missed ... #RIPSushant
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 14, 2020
सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप बहुत याद आओगे सुशांत।' सुशांत सिंह राजपूत और सलमान खान ने कभी भी साथ में काम नहीं किया था लेकिन एक्टर भाईजान को एक सीनियर के तौर पर हमेशा सम्मान देते थे।
सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। सुशांत ने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है।

