सम्बंधित जानकारी
- ब्लैक कलर की ड्रेस में परिणीति चोपड़ा ने ढाया कहर, बोल्ड तस्वीरें वायरल
- ऑल्ट बालाजी ने 20 ब्लॉकबस्टर शो के साथ साल 2021 को कहा बाय-बाय
- सलमान खान को सांप ने काटा, क्रिसमस पार्टी करने गए थे 'फार्म हाउस'
- वर्ष 2021 की टॉप 10 वेब सीरीज जिन्होंने किया भरपूर मनोरंजन
- 'द मैट्रिक्स' में छोटा रोल होने की वजह से ट्रोल करने वालो को प्रियंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
सांप के काटने के बाद अब कैसी है सलमान खान की हेल्थ?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप काटने की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस में चिंता की लहर दौड गई थी। यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे की है। सलमान खान को उनके पनवेल वाले फार्म फाउस में सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत कमोठे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार सुबह सलमान को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई और वह फिर से अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। सांप जहरीला नहीं होने की वजह से उनकी हालात स्थिर है। ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान एकदम फाइन है और पहले से ठीक फील कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। कोरोना के कारण सलमान ने अपना बर्थडे दोस्तों और परिवारवालों संग पनवेल फार्म हाउस पर सेलिब्रेट करने का फैसला किया था। सलमान अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ही फार्म हाउस पर पहुंचे थे।
पहाड़ियों और जंगल से घिरे होने की वजह से इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अब सलमान ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट नहीं करेंगे। वे केवल अपने फैमिली मेंम्बर्स और क्लोज फ्रेंड्स को ही बर्थडे सेलिब्रेशन में इंवाइट करेंगे।
