सलमान खान ने गोद लिया बाढ़ पीड़ित गांव | Salman Khan adopts flood affected village khidrapur
अक्सर बॉलीवुड सितारों की आलोचना ही की जाती है और उनके दरियादिली वाली बातें इग्नोर कर दी जाती है जबकि ये सितारे भी नेक काम करते रहते हैं।
सलमान खान तो हमेशा विवादों का केन्द्र रहे हैं, लेकिन वे लोगों की मदद में भी पीछे नहीं हटते। बीइंग ह्यूमन के जरिये वे रोगियों के इलाज में आर्थिक मदद करते हैं। लोगों की सहायता करते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक बाढ़ पीड़ित गांव को गोद लेने का फैसला लिया है। इस गांव का नाम है खिदरापुर और यह कोल्हापुर जिले में स्थित है।
इस गांव में 2019 में भीषण बाढ़ आई थी। कई लोगों का नुकसान हुआ। बाढ़ प्रभावित इलाके में सलमान खान और ऐलान फाउंडेशन ने मिलकर लोगों को बसाने की जिम्मेदारी ली है। वे लोगों की घर बनाने में मदद करेंगे।
