सम्बंधित जानकारी
- दीपिका के बाद अब तापसी पन्नू निशाने पर, ट्रेंड कर रहा है #BoycottThappad
- थप्पड़ सहित 8 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर शायद ही मचा पाए धमाल
- डेनियल क्रेग की 'नो टाइम टू डाई' होगी सबसे लंबी बॉन्ड फिल्म!
- बिग बॉस में ब्रेक-अप के बावजूद अरहान कर रहे हैं रश्मि को मैसेज, जल्दी ही दोनों की होगी मुलाकात
- बिग बॉस के आसिम रियाज़ को मिला बड़ा मौका, जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ आएंगे नजर
वेब सीरिज करेंगे आमिर खान! क्या 'महाभारत' को देंगे वेब सीरिज का रूप?
वेब सीरिज़ अब बॉलीवुड के स्टार्स को आकर्षित करने लगी है। कई सितारे अब वेब सीरिज़ में देखे जा सकते हैं। खबर है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे आमिर खान भी अब वेब सीरिज करने वाले हैं।
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि आमिर की अमेजॉन प्राइम से बात चल रही है। आमिर ने वेब सीरिज करने में रूचि दिखाई है।
आमिर के लेखकों की टीम इस दिशा में काम कर रही है। वे ऐसी कहानी ढूंढ रहे हैं जो आमिर के लायक हो। बताया जा रहा है कि आमिर की रूचि ह्यूमन इंटरेस्ट ड्रामा में है।
यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या आमिर 'महाभारत' को वेबसीरिज का रूप देंगे? महाभारत पर फिल्म बनाने की आमिर लंबे समय से सोच रहे हैं।
फिलहाल आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होगी।
