sundarkand
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Varun Dhawan, Zoya Akhtar, Gully Boys

रणवीर सिंह के हाथ से निकली फिल्म... वरुण ने ली जगह

रणवीर सिंह
ज़ोया अख्तर जब रणवीर सिंह को लेकर 'दिल धड़कने दो' बना रही थीं तभी उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' के लिए रणवीर को फाइनल कर लिया था। रणवीर भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित थे, लेकिन अब यह फिल्म उनके हाथों से फिसल कर वरुण धवन के पास पहुंच गई है। 


 
क्या है इसकी वजह? 
रणवीर सिंह बेहद व्यस्त हो गए हैं। संजय लीला भंसाली के साथ वे 'पद्मावती' कर रहे हैं। भंसाली फिल्म पूरी करने में बहुत समय लेते हैं। ज़ोया इंतजार करने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन इसी बीच रणवीर को लांच करने वाले आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के लिए एक फिल्म उन्हें ऑफर कर दी जिसका निर्देशन शिमित अमीन करने वाले हैं। आदित्य को भला रणवीर कैसे मना कर सकते थे। ज़ोया वाली डे्टस उन्होंने आदित्य के खाते में डाल दी और ज़ोया की दुश्मनी मोल ले ली। ज़ोया को जैसे ही यह बात पता चली उन्होंने वरुण धवन से बातचीत शुरू कर दी। 
 
क्या है गली बॉयज़ में? 
'गली बॉयज़' रियल लाइफ रैपर्स विवियन फर्नांडिस और नावेद शेख की कहानी है जो मुंबई की गलियों से निकले हैं। इनके जीवन की कहानी को ज़ोया परदे पर पेश करने वाली हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट रीमा कागती ने लिखी है जबकि गाने ज़ोया के पिता जावेद अख्तर की बजाय गुलज़ार लिख रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
मैं कभी चूहा दौड़ में शामिल नहीं होती : विद्या बालन