Last Modified:
Wednesday, 30 November 2016 (21:54 IST)
मैं कभी चूहा दौड़ में शामिल नहीं होती : विद्या बालन
Publish Date: Wed, 30 Nov 2016 (21:54 IST)Updated Date: Wed, 30 Nov 2016 (21:55 IST)
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह कभी भी प्रसिद्धि और बॉक्स ऑफिस की बॉलीवुड चूहा दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती, लेकिन निश्चित रूप से वह आगामी फिल्म कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह को अच्छे से करना चाहती है।
जब उनसे कहानी 2 में उनका करियर दांव पर होने के बारे में पूछा गया तो विद्या ने बताया कि मैं चाहती हूं कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन करे। मैं इसके अलावा इस बारे में कुछ नहीं सोचती। मैं मेरे काम को लेकर बेहद रोमांचित हूं। अभी मैं केवल इसके बारे में (कहानी 2) अच्छा करने को लेकर सोच रही हूं..उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, ये जीवन का हिस्सा हैं। 'द डर्टी पिक्चर' स्टार का कहना है कि बॉक्स ऑफिस की संख्या का उन पर कोई खास असर नहीं होता है।