1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh shared the new poster of 83

रणवीर सिंह की 83 का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म बीते साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज अब तक अटकी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं फिल्म का ट्रेलर 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह और अन्य स्टारकास्ट नजर आ रही है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, जैसे लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चख लो... तो जुबान को और चाहिए। - कपिल देव, 1983। 83 ट्रेलर के लिए 2 दिन। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 3डी में भी। 
 
रणवीर सिंह की यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और 1983 के वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल करते हुए नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। 
 
फिल्म में साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआप मान सिंह के रोल में दिखेंगे।
 
अगला लेख
'मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी' में यह किरदार निभाएंगे सुनील शेट्टी, फर्स्ट लुक आया सामने