सम्बंधित जानकारी
- ब्लू बिकिनी में सनसेट एंजॉय करती नजर आईं अनन्या पांडे, हॉट तस्वीरें वायरल
- उर्वशी रौटेला ने अपने सोलमेट का किया खुलासा, शेयर किया मजेदार वीडियो
- काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
- 'द कपिल शर्मा शो' में अभिषेक बच्चन ने खुलासा, इस वजह 'बॉब बिस्वास' बनने के लिए बढ़ाया अपना वजन
- रणवीर सिंह की 83 के लिए कबीर खान ने मिलाया पृथ्वीराज सुकुमारन से हाथ, फिल्म को मलयालम में करेंगे प्रजेंट
हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, बताई यह वजह
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वह अपनी हर अपडेट इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देते रहते हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर से दूरी बना ली है।
हर्षवर्धन राणे ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है और ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है। हर्षवर्धन ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
उन्होंने लिखा, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ट्विटर की मेरी यात्रा अच्छी रही लेकिन मैं अपनी कला और शिल्प तथा करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। मैं 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।
बता दें कि हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह अनामिका, सनम तेरी कसम, पलटन और तैश जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ 'हसीन दिलरुबा' में अभिनय किया।
