रणवीर सिंह की 83 के लिए कबीर खान ने मिलाया पृथ्वीराज सुकुमारन से हाथ, फिल्म को मलयालम में करेंगे प्रजेंट
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। निर्देशक कबीर खान ने इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं। ये उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से है।
इस फिल्म के मलयालम वर्जन के लिए कबीर खान ने पृथ्वीराज सुकुमारन से हाथ मिलाया है। दोनों अब इस फिल्म के साथ जुड़ चुके हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस खबर को साझा करते हुए लिखा कि मुझे मलयालम फिल्म की अडॉप्टेशन को प्रजेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने लिखा, भारतीय क्रिकेट के इतिहास की अविश्वसनीय कहानी जो 1983 में गढ़ी गई। ये कहानी कही जानी जरूरी है। मैं भारत और दुनिया की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म को प्रजेंट करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं।
Proud to present the story behind one of India's greatest ever sporting campaigns!
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) November 26, 2021
83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC, 2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
Teaser out now.
Trailer out on 30th Nov.#ThisIs83@PrithvirajProd @ikamalhaasan @iamnagarjuna pic.twitter.com/RIAJLDeCBQ
सुकुमारन मलयालम इंडस्ट्री के सफल अभिनेता के साथ-साथ सफल फिल्म निर्माता भी हैं।उन्होंने कई बड़ी और हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनका डायरेक्टोरियल वेंचर लूसिफ़ेर मलयालम में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये रणवीर सिंह की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसको मेकर्स ने पांच भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को थिएटर में रिलीज होगी।
फिल्म में साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, एम्मी विर्क, धैर्य करवा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, आर बद्री, जतिन सरना, जिवा, आदिनाथ कोठारे, साकिब सलीम, दिनकर शर्मा, निशांत शर्मा, निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआप मान सिंह के रोल में दिखेंगे।

