1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh maternal grandfather dr ram hingorani passes away at 96

रणवीर सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन

Ranveer Singh Grandfather Death
बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के नाना (मटर्नल ग्रैंडफादर) डॉ. राम हिंगोरानी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिवाली के दिन अंतिम सांस ली। परिवार ने इस दुखद घड़ी में भी उनके शानदार और खुशहाल जीवन को एक पर्व की तरह मनाने का फैसला किया है।   
 
पोती सौम्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट 
रणवीर सिंह की ममेरी बहन सौम्या हिंगोरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने दादा की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की। सौम्या ने लिखा, 96 वर्ष की एक शानदार जिंदगी, जिसे शोक में नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। 
 
उन्होंने लिखा, मेरे दादू डॉ. राम दिवाली के पावन अवसर पर, लक्ष्मी पूजा के दौरान शांतिपूर्वक अपनी 'दादी' के पास चले गए। इससे ज्यादा शुभ समय वह चुन ही नहीं सकते थे। मुझे पूरा यकीन है कि वे दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठकर व्हिस्की की चुस्कियां ले रहे होंगे और हम सभी को साथ देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। अपने पोते-पोतियों को सब कुछ देने के लिए धन्यवाद और भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
 
93 की उम्र में 'व्हाट झुमका' पर किया था डांस
रणवीर सिंह अपने नाना के बहुत करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग की झलकियां दिखाते रहते थे। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके नाना 93 साल की उम्र में फिल्म के गाने 'व्हाट झुमका' पर जमकर थिरकते दिख रहे थे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति, बलिदान और युद्ध के दर्द की दिखी दमदार कहानी