1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor once called fire brigade without telling anyone

न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर ने बुला ली थी फायर ब्रिगेड, नीतू कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर रियलिटी शो सुपर डांसर में बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के बचपन का एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि बचपन में रणबीर कपूर ने शरारत में फायर ब्रिगेड को फोन करके बुला लिया था। 
 
शो में एक कंटेस्टेंट ने नीतू कपूर से पूछा कि बचपन में रणबीर कितने शरारती थे। इस पर नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर कपूर आज भी शरारती है, वह जैसे बचपन में शरारत करते थे आज भी करते है। जब वह बच्चा था तब हम न्यूयॉर्क में रह रहे थे। उसने बिल्डिंग में फायर आलार्म देखा। 
 
नीतू ने बताया कि रणबीर ने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा और दबा दिया। अचानक बिल्डिंग के नीचे फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आ गईं। रणबीर डर गया। हालांकि रणबीर ने यह बात किसी को बताई नहीं, बस अपनी दादी के पास चला गया। रणबीर ने अपनी दादी को बता दिया कि यह मैने किया है किसी को बताना नहीं। 
 
वहीं नीतू कपूर ने रणबीर की पहली सैलेरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, रणबीर ने अपनी पहली सैलेरी से उन्होंने मुझे बेहतरीन लंच कराया। एक गाने पर डांस भी किया। 
अगला लेख
एनसीबी के ब्रांड एंबेसडर बने पंकज त्रिपाठी, ड्रग्स के खिलाफ करेंगे जागरूक