dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Birthday, Jagga Jasoos

खुद की बर्थडे पार्टी में ही नहीं आए रणबीर... रहे कैटरीना के साथ

रणबीर कपूर
28 सितम्बर को रणबीर कपूर का बर्थडे तो है ही, साथ में उनकी बुआ रीमा जैन का भी यही जन्मदिन है। कपूर परिवार ने इस दोहरी खुशी को यार-दोस्तों के साथ बांटने का फैसला करते हुए एक पार्टी रखी।

पार्टी में अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, जया बच्चन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, करण जौहर, अमृता अरोरा सहित कई सेलिब्रिटीज़ मौजूद थीं, लेकिन पार्टी बॉय रणबीर कपूर नदारद थे। 
 
पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि वे कैटरीना कैफ के साथ 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। रात दो बजे तक उनकी शूटिंग खत्म हो जानी थी, लेकिन देर हो गई।

रणबीर ने शूटिंग छोड़ना मुनासिब नहीं समझा और पार्टी में जाना रद्द कर दिया। शूटिंग में रणबीर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। जाने-अनजाने में अपने बर्थडे पर रणबीर, कैटरीना के साथ थे। 
दूसरी ओर पार्टी में मौजूद मेहमान निराश थे कि रणबीर पार्टी में नहीं आए। 
ये भी पढ़ें
तनिष्ठा के समर्थन में आए अजय देवगन... कहा शो देखना बंद करो