dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tannishtha Chatterjee, Ajay Devgn, Comedy Nights Bachao, Parched

तनिष्ठा के समर्थन में आए अजय देवगन... कहा शो देखना बंद करो

तनिष्ठा चटर्जी
पार्च्ड फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के सेट पर गईं जहां उन्हें काली कलूटी कहा गया। यह रंगभेद टिप्पणी तनिष्ठा को चुभ गई और वे शो छोड़ कर चली गई। बाद में चैनल ने उन्हें माफीनामा भी पहुंचाया। 
 
पार्च्ड के निर्माताओं में से एक अजय देवगन भी हैं। वह अपनी हीरोइन के समर्थन में उतरे और उन्होंने कहा कि हास्य की भी एक सीमा होना चाहिए। हम सभी में सेंस ऑफ ह्यूमर है और चुटकुले हम पसंद करते हैं, लेकिन जो चुटकुला सुना रहा है उसे अपनी हद पता होना चाहिए। 
 
अजय कहते हैं कि हम भारतीयों में एक समस्या है। हम गोरी चमड़ी वालों को खूबसूरत मानते हैं। यही कारण है कि रंग को गोरा करने का दावा करने वाली क्रीम भारत में ही सबसे ज्यादा बिकती है। गोरा रंग होना ही किसी व्यक्ति के बेहतर होने की निशानी नहीं है। जरूरत है कि हम हमारा सोचने का तरीका बदले। 
अजय ने इस तरह के शो देखने वालों को भी लताड़ लगाई है। वे कहते हैं कि दर्शक इस तरह के शो देखते हैं इसलिए ये बनाए जाते हैं। जिस दिन दर्शक देखना बंद कर देंगे ये शो खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे। 
 
क्या कहना है कृष्णा का 
शो के होस्ट कृष्णा ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि तनिष्ठा ने बात का बतंगड़ बना दिया है। वे शो का फॉर्मेट जानती थीं। शो में उनके साथ राधिका आप्टे और पार्च्ड की निर्देशक लीना यादव भी आई और उन्हें किसी भी बात पर आपत्ति नहीं थी। शो में राधिका आप्टे को ज्यादा महत्व दिया जा रहा था क्योंकि तनिष्ठा के मुकाबले वे ज्यादा लोकप्रिय हैं, यही बात तनिष्ठा को पसंद नहीं आई और उन्होंने शो छोड़ दिया।