सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन ने कई जगह दान किए फूड पैकेट्स और 20 हजार पीपीई किट्स, मजदूरों के लिए चलाएंगे बस
- लॉकडाउन में सारा अली खान ने फैंस को कराए भारत दर्शन, शेयर किया वीडियो
- सोनू सूद की बायोपिक में अक्षय कुमार, टाइटल रोडलिफ्ट
- विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' का फर्स्ट लुक आया सामने
- घरेलू फ्लाइट्स शुरू होते ही दिल्ली के लिए रवाना हुईं राधिका मदान, बोलीं- मां मैं आ रही हूं
लॉकडाउन में रामगोपाल वर्मा ने बना दी फिल्म 'कोरोना वायरस', ट्रेलर हुआ रिलीज
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने इस खतरनाक महामारी पर फिल्म बना डाली है। जिसका नाम 'कोरोना वायरस' है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
रामगोपाल वर्मा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इसे डायरेक्ट किया है। यह फिल्म तेलुगु में बनी है। फिल्म का ट्रेलर चार मिनट से ज्यादा का है। इसमें अगस्त्य मंजू ही लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म को श्रेयस ईटी एप पर रिलीज किया जाएगा।
Here is the CORONAVIRUS film trailer..The story is set in a LOCKDOWN and it has been SHOT during LOCKDOWN ..Wanted to prove no one can stop our work whether it’s GOD or CORONA @shreyaset https://t.co/fun1Ed36Sn
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 26, 2020
रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'ये लीजिए कोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर। इस स्टोरी के बैकड्रॉप में लॉकडाउन है और ये फिल्म भी लॉकडाउन में ही शूट हुई है। मैं साबित करना चाहता था कि कोई आपका काम नहीं रोक सकता है ना ही भगवान और ना कोरोना।
फिल्म के ट्रेलर में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि न्यूज से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह कोरोना का खौफ है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब घर में मौजूद लड़की को खांसी होने लगती है। इसके बाद ये परिवार सोच में पड़ जाता है कि क्या इस लड़की का कोरोना टेस्ट कराया जाना चाहिए या नहीं।
फिल्म के ट्रेलर के आखिरी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पर आधारित यह विश्व की पहली फिल्म है।
