1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawant non bailable warrant issued in 16 year old suicide case

राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें! 16 साल पुराने केस में गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत कानूनी मु‍सीबत में फंस गई हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक विशेष अदालत ने 16 साल पुराने आत्महत्या के एक बहुचर्चित मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लगातार कोर्ट के समन की अनदेखी करने और पेश न होने के चलते अदालत ने यह सख्त कदम उठाया है।
 
यह पूरा मामला साल 2010 के रियलिटी टीवी शो 'राखी का इंसाफ' और उससे जुड़ी एक दुखद घटना से संबंधित है। झांसी के प्रेम नगर निवासी लक्ष्मण अहिरवार अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद सुलझाने शो में पहुंचे थे। शो के दौरान राखी सावंत पर लक्ष्मण के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और उन्हें 'नामर्द' कहने का आरोप लगा।
शो प्रसारित होने के बाद कथित तौर पर डिप्रेशन में आकर लक्ष्मण ने आत्महत्या कर ली। लक्ष्मण की मां सावित्री ने झांसी के प्रेम नगर थाने में राखी सावंत और चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। झांसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई चलती रही। अदालत द्वारा राखी सावंत को बार-बार समन भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।
 
कोर्ट का कड़ा फैसला और गैर-जमानती वारंट
झांसी के जिला सरकारी वकील (अपराध) मृदुल कांत श्रीवास्तव के अनुसार, फास्ट ट्रैक कोर्ट (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने राखी सावंत के बार-बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में हाजिर न होने पर कड़ा संज्ञान लिया। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि राखी सावंत को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 1 दिसंबर तय की गई है।
 
राखी सावंत का पक्ष: मैं सिर्फ एक होस्ट थी
गैर-जमानती वारंट जारी होने की खबर सामने आने के बाद राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर अपनी सफाई दी है। राखी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, वे केवल एक होस्ट के रूप में काम कर रही थीं। जो निर्देश उन्हें चैनल और मेकर्स द्वारा दिए जाते थे, वे वही बोलती थीं। प्रतिभागियों का सीधा एग्रीमेंट चैनल के साथ था।
 
उन्होंने कहा कि यह घटना वर्षों पुरानी है और उन्हें इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी या याद नहीं है। वीडियो के अंत में राखी ने कहा कि वे भारत के कानून, न्यायपालिका और झांसी पुलिस का पूरा सम्मान करती हैं तथा जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
 
आगे क्या हो सकता है?
गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अब झांसी पुलिस के पास राखी सावंत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का अधिकार है। हालांकि, कानूनी जानकारों का मानना है कि राखी सावंत के पास इस वारंट को रद्द कराने या अग्रिम जमानत के लिए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाने का विकल्प खुला हुआ है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगी सीधी टक्कर