1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam pandey reacts to cjp protest pm modi resignation demand viral statement

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

Poonam Pandey
देशभर में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन का दौर जारी है और पुलिस प्रशासन भी स्थिति को संभालने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इन प्रदर्शनों के बीच जहां शुरुआत में ज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी, वहीं अब यह विरोध राजनीतिक मोड़ लेता दिख रहा है और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग तक पहुंच चुका है।
 
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इसपर खुलकर अपनी राय रखी है। बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पूनम पांडे ने खुलकर समर्थन दिया था। वह प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर भी पहुंची थीं। लेकिन अब पूनम ने सीजेपी के इस आंदोलन और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग को देश के साथ मजाक करार दिया है। 
 
'क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?' 
सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का एक मीडिया बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करने वालों पर जमकर निशाना साधती नजर आ रही हैं। पूनम पांडे ने बिना किसी झिझक के इस पूरी स्थिति को देश का मजाक बनाना बताया।
 
पूनम पांडे ने कहा, देश का मजाक ही तो उड़ाया जा रहा है और क्या हो रहा है? मतलब जिसको मन चाहे, सीधा-सीधा उठकर बोल देता है कि 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो'... तो मतलब यह क्या बात हो गई? वो तुम्हारे घर के हैं... कौन हैं वो? तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?"
पूनम पांडे ने कहा, लोग पद की गरिमा को भूल रहे हैं। वो भारत देश के प्रधानमंत्री हैं। उनका नाम और पद तो देखिए। ऐसे थोड़ी ना होता है, ऐसे देश चलता है क्या? 
 
पूनम पांडे ने न केवल प्रधानमंत्री का बचाव किया, बल्कि सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल लोगों की जानकारी और उनकी मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में इस समय बेवजह का ड्रामा चल रहा है। एक्ट्रेस के मुताबिक, प्रदर्शनों में शामिल होने वाले आधे से ज्यादा लोगों को यह तक पता नहीं होता कि वे सड़क पर क्यों उतरे हैं और किस बात के लिए लड़ रहे हैं। बिना सोचे-समझे और बिना पूरी जानकारी के विरोध प्रदर्शन करना देश की व्यवस्था को प्रभावित करता है।
 
इमरान खान विवाद पर दी सलाह: 'देश के अंदरूनी मामलों में न करें दखल'
बातचीत के दौरान पूनम पांडे से अभिनेता इमरान खान से जुड़े हालिया विवाद पर भी सवाल पूछा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम ने कहा कि वह इमरान खान का एक कलाकार के तौर पर बहुत सम्मान करती हैं और वह एक शानदार एक्टर हैं।
 
हालांकि, उनकी नागरिकता का जिक्र करते हुए पूनम पांडे ने कहा, जहां तक मुझे जानकारी है, इमरान खान एक अमेरिकी नागरिक हैं। इसलिए मेरी उनसे विनती है कि वह भारत के आंतरिक मुद्दों और देश की चीजों में दखल अंदाजी न करें। देश में वैसे ही काफी चीजे चल रही हैं, ऐसे में बाहरी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया