सम्बंधित जानकारी
- इस वजह से मां के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटे अक्षय कुमार
- टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' के कलाकारों ने गणेश चतुर्थी को लेकर दिखाया अपना उत्साह
- बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
- तैमूर-जहांगीर के नाम पर ट्रोल करने वालों को सैफ अली खान का जवाब, बोले- कोई मायने नहीं रखता...
- इस साल परिवार संग गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे सलमान खान
रजनीकांत की 'अन्नात्थे' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'उन्नात्थे' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी। वहीं अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।
इस पोस्टर में रजनीकांत वेशती और सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वह आंखों पर चश्मा लगाए ऊपर देखकर हंसते दिखाई दे रहे हैं। रजनीकांत का स्टाइलिश लुक फैंस के बीच छा गया है। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
#AnnaattheFirstLook @rajinikanth @directorsiva #Nayanthara @KeerthyOfficial @immancomposer @khushsundar #Meena @sooriofficial @AntonyLRuben @dhilipaction @vetrivisuals#AnnaattheDeepavali pic.twitter.com/pkXGE022di
— Sun Pictures (@sunpictures) September 10, 2021
यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को रिलीज होगी। 'अन्नात्थे' पहले 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। हालांकि, कोरोना वायरस और सुपरस्टार के स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण इस प्रोजेक्ट में कई बार देरी हुई।
फिल्म को एक ग्रामीण नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म को कलानिधि मारन ने निर्देशित किया है। फिल्म में रजनीकांत, मीना, खुशबू, नयनतारा, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सूरी और सतीश सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
