सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ-इमरान की फिल्म पर कोरोना का साया, पोस्टपोन होगी 'चेहरे' की रिलीज डेट!
- 'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल में कृति सेनन संग रोमांस करते दिख सकते हैं विक्की कौशल
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' रिलीज, एक्टर ने शेयर किया अनुभव
- तारा सुतारिया संग रिलेशनशिप को लेकर आदर जैन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो मेरे लिए बहुत स्पेशल
- अक्षय खन्ना से करिश्मा कपूर की शादी करना चाहते थे पिता रणधीर, इस वजह से आज तक हैं कुवांरे
बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बताया कब आएगी फिल्म
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका के फैंस उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी यह हसरत पूरी होने वाली है।
प्रियंका ने खुद ही सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है कि उनकी अगली हिन्दी फिल्म कब आएगी। प्रियंका 2022 में यानी अगले साल बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था।
Next year!!! @Achal_Raj_Singh https://t.co/5OWzRPwkti
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 26, 2021
इसी सेशन में एक फैन ने पूछा कि प्रियंका की अगली बॉलीवुड मूवी कब आएगी तो इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'अगले साल'।
बस तभी से एक बार फिर बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया था।
क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। ब्लॉकबस्टर सीरीज 'मैट्रिक्स' का पहला पार्ट 1999 में रिलीज हुआ था। फिल्म के चौथे पार्ट में प्रियंका धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी।
प्रियंका एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। जिम स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी यह जर्मन फिल्म का रीमेक है। यह सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है। 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं।
