1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nawazuddin siddiqu first music video baarish ki jaaye out

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' रिलीज, एक्टर ने शेयर किया अनुभव

Nawazuddin Siddiqui
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' रिलीज हो गया है। गाने के वीडियो में नवाजुद्दीन के साथ सुनंदा शर्मा नजर आ रही है जो कि उनके लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा रही हैं। म्यूजिक वीडियो में नवाजुद्दीन पहली बार इतने लंबे वक्त तक डांस करते नजर आ रहे हैं।

 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं। गाने को लेकर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, नवाज़ुद्दीन ने कहा, म्यूजिक एलबम में काम करना मेरे लिए पूरी तरह से नया था। लेकिन मैंने इसके हर हिस्से का पूरा आनंद लिया। गाने की शूटिंग का मेरा अनुभव बहुत मजेदार था और यह गाना मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा।
 
बारिश की जाए की कहानी दो दिलों के बीच उनकी भावनाओं और प्यार को समाज के सामने नए तरीके से एक नए अंदाज में बयां कर रहा है। गाने के बोल और इसकी कहानी दर्शकों को सीधे तौर पर खुद से जोड़ती है। डायरेक्टर अरविंदर खैरा पंजाब में एक उम्दा निर्देशक के तौर पर जाने जाते है।
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्तमान में लखनऊ में 'जोगीरा सारा रा रा ’की शूटिंग में व्यस्त हैं। हर बार कुछ नया करने के साथ दर्शकों को खुश करने का उनका आकर्षण उनके सभी प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। 
 
अगला लेख
तारा सुतारिया संग रिलेशनशिप को लेकर आदर जैन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो मेरे लिए बहुत स्पेशल