• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora share her bold photo to wish fans happy holi
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 मार्च 2021 (18:21 IST)

मलाइका अरोरा ने खास अंदाज में फैंस को दी होली की बधाई, शेयर की बोल्ड तस्वीर

मलाइका अरोरा ने खास अंदाज में फैंस को दी होली की बधाई, शेयर की बोल्ड तस्वीर - malaika arora share her bold photo to wish fans happy holi
मलाइका अरोरा अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब मलाइका ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर कर फैंस को होली की एडवांस में शुभकामनाएं दी हैं।

 
मलाइका ने अपने बैक की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी सीन की फोटो क्लिक कर रही हैं और बैक से किसी ने उनकी ही फोटो क्लिक कर दी। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर मलाइका ने सभी को रंग के इस त्यौहार की बधाई दी है।
 
मलाइका ने लिखा, 'आप सभी को पहले से होली की शुभकामनाएं। आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर ही रहें।' तस्वीर में मलाइका ट्रैक पैंट और स्पोर्ट ब्रा में दिख रही हैं। वह पोनी टेल बनाए हुए अपना बैक साइड फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
 
फैंस को मलाइका का विश करने का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। साथ ही सभी उनकी फिट बॉडी की तारीफ कर रहे हैं। मलाइका अक्सर अपने बोल्ड लुक के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं।
 
बता दें कि मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अपने प्यार का खुलकर इजहार कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन से फैंस ने पूछा था कि वह मलाइका से कब शादी करेंगे? अर्जुन ने कहा था, जब भी हम शादी करेंगे तो सभी को जरूर बताएंगे। अभी हमने शादी के बारे में नहीं सोचा है। हम अपना रिलेशन एंजॉय कर रहे हैं और जब सही वक्त आएगा तो शादी भी कर लेंगे।
 
ये भी पढ़ें
Happy Holi Messages : कोरोना काल में होली के फ‍िल्‍मी और फनी संदेश