1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rekha stole the show at the special screening of Umrao Jaan Alia Bhatt recreated Chandni look

उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने लूटी महफिल, आलिया भट्ट ने भी रीक्रिएट किया चांदनी लुक

Umrao Jaan special screening
बॉलीवुड की सदाबाहर अभिनेत्री रेखा की सुपरहिट फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग मुंबई में बीते दिन आयोजित की गई। ये फिल्म 27 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा एक बार फिर अपने उमराव जान की अवतार में नज़र आईं।
 
रेखा ने सफेद सिल्क की साड़ी, गजरा और अपनी वही नज़ाकत भरी अंदाज़ से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस शाही लुक को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।
 
रेखा के साथ फिल्म उमराव जान के निर्देशक मुजफ्फर अली भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहे। रेखा फिल्म में अपने चिर परिचित किरदार उमराव जान की याद दिलाते हुए सुनहरे कढ़ाई वाले पारंपरिक सफेद परिधान में सबके आकर्षण का केंद्र बनीं और खूब सुर्खियां बटोरी।
 
रेखा ने अपनी फिल्म उमराव जान के बारे में कहा, उमराव जान सिर्फ एक फिल्म नहीं है जिसमें मैंने काम किया है, वह मेरे दिल में रहती है, मेरे माध्यम से सांस लेती है, यहां तक ​​कि आज भी। उस समय हममें से कोई भी इस फिल्म की कालातीतता की कल्पना नहीं कर सकता था, कि यह किस तरह से भारतीय सिनेमा की आत्मा में खुद को उकेर लेगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

वहीं इस स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट ने रेखा की फिल्म सिलसिला के 'चांदनी' लुक को पुनः जीवंत कर महफ़िल में चार चांद लगा दिए। आलिया ने गुलाबी साड़ी, सॉफ्ट मेकअप और आकर्षक मुस्कान में अस्सी के दशक की यादें ताजा कर दी। 
 
उन्होंने रेखा के फिल्म सिलसिला वाले गुलाबी साड़ी लुक को न सिर्फ दोहराया, बल्कि उसमें अपनी मासूमियत और आत्मविश्वास का तड़का भी लगाया। आलिया के इस खास लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया।
बता दें कि फिल्म 'उमराव जान' में रेखा ने 19वीं सदी के लखनऊ में एक वैश्या-कवयित्री के रूप में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। इस फिल्म में 'दिल चीज़ क्या है' पर उनके शानदार नृत्य प्रदर्शन को आज भी फिल्मप्रेमियों से खूब सराहना मिलती है।
 
'उमराव जान' एक क्लासिक सदाबहार फिल्म है जिसे दो भागों में रूपांतरित किया गया है। रेखा अभिनीत 1981 का संस्करण एक सदाबहार क्लासिक फिल्म है और इसने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत 2006 का संस्करण दर्शकों द्वारा बहुत पसंद नहीं किया गया था। दोनों फ़िल्में मिर्ज़ा हादी रुसवा के उपन्यास उमराव जान अदा पर आधारित हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण