1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra enjoying scuba diving with franklin jonas

निक जोनस के भाई संग प्रियंका चोपड़ा ने की स्कूबा डाइविंग, शेयर की तस्वीरें

Nick Jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर प्रियंका स्पेन भी घूम रही हैं। 

 
हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वो स्कूबा डाइविंग का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। इस स्कूबा डाइविंग के दौरान प्रियंका के साथ निक जोनस के भाई फ्रैंकलिन भी थे। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, कुछ ऐसे दिन होते हैं जब आपके तनाव को शांत करने की जरूरत होती है। इससे बेहतर क्या हो सकता है कि पानी के अंदर ईश्वर की बनाई दुनिया को देखने का मौका मिले। मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि सिटाडेल की कैमरा एंड क्रू टीम ने मुझे अपनी पार्टी में शामिल किया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' और 'मैट्र‍िक्स 4' के अलावा कई अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। प्रियंका फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।
 
अगला लेख
बचपन में नीना गुप्ता का डॉक्टर और टेलर ने किया था शोषण, इस वजह से मां को नहीं बताया