1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zoya akhtar secretly married to producer sharic sequeira

क्या जोया अख्तर ने 49 साल की उम्र में गुपचुप तरीके से रचा ली शादी?

Zoya Akhtar
बॉलीवुड एक्टर फरहना अख्तर की बहन और निर्देशक जोया अख्तर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब जोया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में जोया अख्तर ने एक पोस्ट में ऐसा कमेंट किया कि उनकी शादी की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो गई।

 
जब कभी भी जोया अख्तर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हमेशा कहा कि उनके लिए शादी जरूरी नहीं। लेकिन हाल ही में जोया अख्तर और प्रोडयूसर शारिक सीक्वेरा के एक कॉमन फ्रैंड द्वारा जोया और शारिक की डिनर डेट की तस्वीर पिक्चर शेयर की गई थी।
 
इस तस्वीर पर जोया ने एक स्माइली के साथ 'जस्ट मैरिड' का कॉमेंट किया है। जिसके बाद से ये बज क्रिएट हो गया है कि जोया और शारिक ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। हालांकि अभी तक इस बारें में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
बता दें कि जोया अख्तर का जन्म भले ही फिल्मों से जुड़े परिवार में हुआ हो लेकिन आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां तक वे अपनी मेहनत व लगन से पहुंची हैं। बॉलीवुड में जोया का नाम एक सफल निर्देशक के रूप में जाना जाता है।
 
अपने करियर के शुरुआत में जोया ने पेप्सी, फिनोलेक्स सहित कई कमर्शियल एड फिल्मों में काम किया है। एक रॉक बैंड के लिए प्राइस ऑफ बुलैट नामक एक म्यूजिक वीडियो में उन्होंने बतौर सह-निर्देशक के रूप में काम किया। इसके बाद कास्टिंग डिपार्टमेंट में काम कर उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। 
 
अगला लेख
बेहद गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, ढाबे पर धोते थे बर्तन