1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonasin akash ambani engagement

आकाश अंबानी और श्लोका की मेहंदी का रंग चुरा ले गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा
भारत के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी के घर शादी के तैयारियां चल रही हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ 30 जून को है। एक ग्रांड फंक्शन तय किया गया है। अब ऐसे में बॉलीवुड की एंट्री ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। 
 
30 जून की सगाई से पहले दुल्हन श्लोका की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस कार्यक्रम में भी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। फंक्शन की वैसे तो बहुत सी तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन इसमें सबसे ज़्यादा चर्चा बटोरी है प्रियंका चोपड़ा और उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड निक जोनास ने। बता दें कि फिलहाल निक भारत में आए हुए हैं और अपनी खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा के साथ रह रहे हैं। 
 
दोनों ने हाल ही में होने वाली दुल्हन श्लोका की मेहंदी सेरेमनी अटेंड की। इस मौके पर प्रियंका ने डिजाइनर एमी पटेल की डिजाइनर व्हाइट सिल्वर साड़ी पहनी हुई थी। इस ट्रेडिशनल लुक में प्रियंका बेहद खूबसुरत लग रही थीं। साथ ही निक भी थे। उन्होंने भी ब्लू सुट पहन रखा था। दोनों साथ में बहुत खूबसुरत लग रहे थे। प्रियंका ने स्लोका और आकाश के साथ एक पिक्चर भी पोस्ट की है। 
 
 
इसके अलावा भी निक और प्रियंका के कुछ पिक्चर्स वायरल हुई हैं। जो उनकी सगाई के पहले के ईवेंट की हैं। इसमें प्रियंका का हॉट रेड अवतार देखने लायक है।  
 
 
प्रियंका और निक कुछ दिनों पहले डिनर पर भी साथ देखे गए थे जिसमें प्रियंका की फैमिली भी साथ थी। इसके बाद प्रियंका की कज़िन एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा भी निक और दोस्तों से मिली थी। वहीं निक पहले ही प्रियंका को अपनी फैमिली से मिलवा चुके हैं। दोनों की यह करीबी बता रही है कि जल्द ही दोनों अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर सकते हैं। लंबे समय से निक और प्रियंका मीडिया को अपनी तरफ घुमाए हुए हैं। अब एक बार फिर इस बड़े फंक्शन में दोनों ने साथ जाकर साबित कर दिया कि खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों। 
अगला लेख
चटपटा-अटपटा जोक : पढ़ने वाला पागल है...