Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Prabhas, Rohit Shetty, Baahubali, Golmaal

बाहुबली और रोहित शेट्टी का गोलमाल!

प्रभास
खबर थी कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी बाहुबली फेम प्रभास के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन रोहित शेट्टी ने इस बात से साफ नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जब यह खबर आई तब मैं स्पेन में 'फियर फेक्टर' की शूट पर था। यानी कि यह पूरी खबर गोलमाल निकली। 
 
फिलहाल रोहित अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' पर काम कर रहे हैं, जिसमें अजय देवगन, परिणीति चोपडा, तब्बु, अरशद वारसी, कुणाल खेमु और तुषार कपूर होंगे। दिवाली पर यह फिल्म रिलीज होगी। रोहित इसके अलावा टीवी शो खतरों के खिलाडी सीज़न 8 भी होस्ट कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रभास 'साहो' नामक फिल्म कर रहे हैं। 
 
यह गोलमाल खबर कैसे फैली यह रोहित भी नहीं जानते। प्रभास जल्दी ही अन्य बॉलीवुड फिल्म साइन करने वाले हैं।   
ये भी पढ़ें
मुन्ना माइकल का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड