1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. payal rohatgi and sangram singh wedding will be held at jaypee palace in agra

आगरा के जेपी पैलेस में पायल रोहतगी संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे संग्राम सिंह | payal rohatgi and sangram singh wedding will be held at jaypee palace in agra

Payal Rohatgi
एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो चुकी है। 9 जुलाई 2022 को ये खूबसूरत जोड़ी शादी कर रही हैं। ऐसी कयासे लगाई जा रही थी कि शादी गुजरात मे होगी, राजस्थान में होगी या हरियाणा में होगी लेकिन हाल ही में संग्राम सिंह ने इससे पर्दा हटा दिया हैं और उन्होंने बताया कि शादी आगरा के जेपी पैलेस में होगी। 

 
संग्राम सिंह ने कहा कि, कहते हैं कि डेस्टिनी अपना रोल अदा करती हैं। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था। हम जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे। 3 दिन तक मेहंदी, हल्दी, संगीत ये सारी रस्मे अदा होंगी। आगरा में बहुत बड़े- बड़े पुराने सांस्कृतिक मंदिर हैं। हम मंदिर में परिवार वालो के मौजूदगी में शादी करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, आगरा प्यार के प्रतीक के लिए जाना जाता हैं। इसके बाद हम दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे इसके साथ ही हरियाणा के लोगो के लिए भी हम मिठाई और लड्डू भिजवाएंगे। हम सनातन रीति रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे।
 
पायल कहती हैं, आगरा जाना जाता हैं ताजमहल के लिए, लेकिन आगरा में बहुत सारे हिन्दू मंदिर हैं जिनके बारें में हम नही जानते। आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जाने इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं। मैं अपनी शादी हिन्दू रीति रिवाजों से करना चाहती हूं।
 
उन्होंने कहा, मेहंदी, हल्दी और संगीत की सारी रस्मे, जेपी पैलेस में होंगी जहां हम रह रहे हैं। यह एक बहुत प्राइवेट फंक्शन होगा जहां सिर्फ करीबी ही लोग होंगे। आगरा जो मुगल आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता हैं। मैं चाहती हूं कि आगरा को लोग हिन्दू मंदिरों की खूबसूरती के लिए जाने, इसीलिए हम वहां शादी कर रहे हैं।
 
पायल और संग्राम सिंह की शादी शादी बेहद सिक्योरिटी शैलेश एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की सगाई 2014 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर हुई थी। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।
 
अगला लेख
महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर जताई खुशी