सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका और निक की उम्र का अंतर देख शादी में आंटी ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन!
- धर्मेन्द्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बनाएंगे सनी देओल
- 2.0 हिंदी में 100 करोड़ पार और वर्ल्डवाडइ कलेक्शन 450 करोड़ के करीब, अक्षय का नया रिकॉर्ड
- ब्रूना अब्दुल्लाह का मस्त अंदाज, एक समय सलमान से जुड़ा था नाम
- प्रियंका चोपड़ा के पहले इन बॉलीवुड सुंदरियों ने भी चुना विदेशी जीवनसाथी
परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म में मांगे निक से इतने रुपये
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक और दो दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध गए। जोधपुर के उमेद भवन में उन्होंने शादी की। एक दिसम्बर को ईसाई रीति रिवाज से तो दो दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाज से उन्होंने विवाह किया।
शादी में जूते चुराई की रस्म भी होती है और जीजा को छेड़ा जाता है। परिणीति चोपड़ा ने यह काम किया। पहले खबर थी कि परिणीति ने अपने जीजू से जूते चुराई में 37 करोड़ रुपये की मांग की है। यह खबर पर विश्वास करना ही कठिन हो रहा था और अब सच सामने आ गया है।
खबर है कि परिणीति ने 37 करोड़ रुपये की नहीं बल्कि पांच लाख रुपये की मांग की थी जो मंजूर हो गई। निक के जूते परिणीति ने चुराए थे और पांच लाख रुपये मिलने के आश्वासन पर वापस दिए।
यह शादी शानदार तरीके से हुई। सभी ने खूब आनंद लिया। जयमाला रस्म के दौरान भी खूब शरारतें हुईं। दोस्तों ने प्रियंका और निक को ऊपर उठा लिया था। बाद में निक ने प्रियंका के लिए एक बहुत ही प्यारी स्पीच दी जिसे सुन प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए थे। निक ने कहा कि वे शादी में दिए गए वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे। आजीवन प्रियंका का ध्यान रखेंगे। उन्हें खुश रखेंगे। यह सुन प्रियंका भावुक हो गई थीं।
