सम्बंधित जानकारी
- धर्मेन्द्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बनाएंगे सनी देओल
- 2.0 हिंदी में 100 करोड़ पार और वर्ल्डवाडइ कलेक्शन 450 करोड़ के करीब, अक्षय का नया रिकॉर्ड
- ब्रूना अब्दुल्लाह का मस्त अंदाज, एक समय सलमान से जुड़ा था नाम
- प्रियंका चोपड़ा के पहले इन बॉलीवुड सुंदरियों ने भी चुना विदेशी जीवनसाथी
- न अर्जुन को लेकर फिल्म बनाऊंगा और न जाह्नवी को लेकर!
प्रियंका और निक की उम्र का अंतर देख शादी में आंटी ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में एक-दूजे के हो गए। उनकी मेहंदी और शादी के फोटो धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इसको लेकर खूब मजाक बन रहे हैं।
यह फोटो मेहंदी का है। प्रियंका और निक के साथ नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त नजर आ रहे हैं। सभी खिल-खिलाकर हंस रहे हैं, लेकिन एक आंटी बड़े ही अजीब एक्सप्रेशन्स दे रही हैं।
इसको लेकर तरह-तरह के जोक्स और मीम्स बन रहे हैं। अब आंटी ने ऐसे हैरानी वाले भाव क्यों दिए, ये तो वे ही जानें, लेकिन लोग खूब मजे ले रहे हैं।
किसी ने खूब बात लिखी है कि निक और प्रियंका के उम्र के अंतर को जानने के बाद आंटी ने ऐसे एक्सप्रेशन दिए हैं। कुछ का कहना है कि आंटी ये जान कर दंग रह गईं कि प्रियंका ने विदेशी से शादी रचाई है।
प्रियंका तो आंटी से जल रही होंगी क्योंकि उनसे ज्यादा तो चर्चे आंटी के हो रहे हैं।
