सम्बंधित जानकारी
- 2.0 हिंदी में 100 करोड़ पार और वर्ल्डवाडइ कलेक्शन 450 करोड़ के करीब, अक्षय का नया रिकॉर्ड
- ब्रूना अब्दुल्लाह का मस्त अंदाज, एक समय सलमान से जुड़ा था नाम
- प्रियंका चोपड़ा के पहले इन बॉलीवुड सुंदरियों ने भी चुना विदेशी जीवनसाथी
- बड़ी फिल्मों के नाम दिसम्बर का महीना, 550 करोड़ रुपये की उम्मीद
- न अर्जुन को लेकर फिल्म बनाऊंगा और न जाह्नवी को लेकर!
धर्मेन्द्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बनाएंगे सनी देओल
बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल अपने पिता ही-मैन धर्मेन्द्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। धर्मेंद्र के जीवन पर एक किताब और डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है। सनी देओल इन दिनों पिता धर्मेंद्र की जिंदगी पर बन रही किताब और डॉक्यू-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं।
धर्मेंद्र पर एक किताब भी लिखी जा रही है जिसमें उनके बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक के उनके सभी किस्से और कहानी पढ़ने को मिलेंगी। फिल्म के टीम में लेखकों, कैमरा चालक दल और अन्य तकनीशियनों को शामिल कर अंतिम रूप दे दिया गया है और उन्होंने पिछले आठ दशकों में धर्मेंद्र के जीवन को समाहित करने वाले डॉक्यू-ड्रामा पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही, एक टीम उनकी किताब पर काम कर रही है जिसमें उनके उपाख्यानों और उनके फिल्म सेट और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी यादें शामिल होंगी।
सनी देओल ने कहा, “हां, पापा के जीवन पर एक डॉक्यू-ड्रामा और एक पुस्तक पर काम किया जा रहा है। उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में छोटी से छोटी बात, उनके जीवन के दौरान मिले लोग और फिल्म स्टार बनने के लिए मुंबई आने से पहले पंजाब में गुजारे अपने जीवन के बारे में सब याद है। एक टीम उनसे बात कर रही है और दूसरों लोग भी उनकी यात्रा को लिखने के लिए उनसे जुड़े हुए हैं।(वार्ता)
