1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Padmavat, Deepika Padukone, Box Office

पद्मावत को सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हुए... लोगों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पद्मावत
पद्मावत के रिलीज के पहले कितना हंगामा हुआ ये सभी जानते हैं। इस फिल्म को न देखने की अपील भी की गई जो बेअसर साबित हुई। 
 
आम जनता ने न केवल मुठ्ठी भर लोगों की बातों को अनसुना कर दिया बल्कि फिल्म को भारी सफलता भी दिलाई। पद्मावत ने 15 मार्च को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे कर लिए। 
 
इन दिनों जहां सिनेमाघरों में फिल्में 50 शो भी नहीं चल पाती, ऐसे समय में पद्मावत का 50 दिन पूरा करना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 
 
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गए हैं। यह राजस्थान और गुजरात में रिलीज नहीं हुई। साथ ही मध्यप्रदेश में कुछ दिनों बाद कुछ ही शहरों में प्रदर्शित हुई। 
 
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह इनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है और 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी है। 
अगला लेख
क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं?... विराट के ट्वीट पर सस्पेंस