1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. niti taylor toxic relationship revelation alliance show

Alliance: 'बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया...' नीति टेलर ने बयां किया टॉक्सिक रिलेशनशिप का दर्द

Niti Taylor
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तहलका मचा दिया है। अमेज़न प्राइम वीडियो के नए और चर्चित रियलिटी शो 'अलायंस' में बातचीत के दौरान, नीति ने अपने अतीत के एक बेहद हिंसक और डरावने रिश्ते का दर्द बयां किया है।
 
'अलायंस' में अपनी सह-कंटेस्टेंट्स मिनी माथुर, रूही दोसानी और देल्बर आर्या से दिल की बात साझा करते हुए नीति टेलर बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने अपने अतीत के उस काले अध्याय को याद किया जब वह एक टॉक्सिक और हिंसक रिश्ते में फंसी हुई थीं।
 
नीति ने अपने शरीर पर बने गहरे निशान को दिखाते हुए कहा, मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बहुत हिंसक और साइकोटिक था। एक रात वह पूरी तरह पागल हो गया, उस दिन उसका जन्मदिन था। वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा और डरावना अनुभव था। उसने मुझे थप्पड़ मारा और उस वक्त मैंने बस इतना ही कहा— 'अलविदा, फिर मिलते हैं।' और मैं उस रिश्ते से हमेशा के लिए बाहर आ गई।
नीति ने बताया कि उस वक्त वह बहुत कम उम्र की थीं और बेहद नादान थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि जब आप कम उम्र में असुरक्षित या नाजुक दौर से गुजर रहे होते हैं, तो अक्सर लोगों के असली चरित्र और उनके इरादों को भांपने में बड़ी चूक हो जाती है।
 
अतीत के इस दर्दनाक खुलासे के अलावा, नीति ने अपनी मौजूदा पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी। बता दें कि नीति टेलर ने अगस्त 2019 में अपने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा से सगाई की थी और 13 अगस्त 2020 को दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी।
हालांकि, साल 2024 से लगातार इंटरनेट पर दोनों के अलग होने और तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। इन चर्चाओं पर बेबाकी से जवाब देते हुए नीति ने कहा, जब आप किसी बात या अफवाह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, तो वही आपका सबसे बड़ा जवाब होता है। अगर आपकी जिंदगी में कुछ गलत हो ही नहीं रहा है, तो फिर आपको किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।
 
महज 15 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली नीति टेलर ने 2009 के टीवी शो 'प्यार का बंधन' से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान यूथ-बेस्ड सुपरहिट शो 'कैसी ये यारियां' में 'नंदिनी मूर्ति' के किरदार से मिली। इस शो में पार्थ समथान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें