1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sridevi karva chauth story plane pilot changed direction to see moon for breaking fast

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

Sridevi Karva Chauth Story
देशभर में करवा चौथ का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की सलामती के लिए इस दिन पूरे नियम से व्रत रखा हुआ है। 
 
बॉलीवुड में करवा चौथ के तमाम किस्से हैं लेकिन दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है। एक बार श्रीदेवी को करवा चौथ व्रत फिल्म की शूटिंग के दौरान करना पड़ा। करवा चौथ के दिन श्रीदेवी अपने पति के साथ हवाई जहाज से रात के समय मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थीं। 
 
अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने हवाई जहाज के पायलट से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे पूरा करना आसान नहीं था। श्रीदेवी चांद देखकर अपने पति को पानी पिलाकर व्रत खोलना चाहती थी, लेकिन चांद‍ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से डिमांड की कि वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें, जहां से आसानी से चांद दिख सके। 
 
उस वक्त श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं। ऐसे में पायलट के लिए उनकी डिमांड अस्वीकार करना संभव नहीं था और आखिरकार एक्ट्रेस की इच्छा पूरी की गई। पायलट ने प्‍लेन की दिशा बदलकर श्रीदेवी को चांद के दर्शन कराए और उनका व्रत खुलवाया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत