सम्बंधित जानकारी
- 83 ट्रेलर रिव्यू : शानदार ट्रेलर के बाद रणवीर सिंह की इस फिल्म का इंतजार करना मुश्किल
- इंतजार हुआ खत्म रणवीर सिंह स्टारर 83 का ट्रेलर हुआ ऑउट, क्रिकेट प्रेमी रोमांचित
- डिम्पल कपाड़िया जब सनी देओल और धर्मेन्द्र के साथ एक साथ कर रही थीं रोमांस
- Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी कैसी हो इसको लेकर आमने-सामने थे कैटरीना और विक्की
- Antim Box Office Collection : सलमान खान की अंतिम के कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़े
कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्ता का फोन सरेआम छीना, हीरोइन सदमे में
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' में काम कर चुकी एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ मुंबई में ऐसी घटना घटी कि वे सदमे में आ गई।
Photo : Instagram
निकिता दत्ता ने इस घटना का उल्लेख अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। निकिता के अनुसार वे मुंबई में बांद्रा में सड़क पर चल रही थी। शाम के 7.45 का समय था।
बाइक पर सवार दो लोग निकिता के पीछे से आए। उन्होंने निकिता का सिर थपथपाया जिससे निकिता चौंक गईं। इसी बीच उनके हाथ से फोन खींच कर वे भाग खड़े हुए।
निकिता के अनुसार यह देख कुछ लोगों ने उन बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। इससे निकिता को गहरा सदमा लगा है।
निकिता के अनुसार सब कुछ पलक झपकते घटित हो गया और वे कुछ समझ नहीं पाईं। निकिता ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने निकिता की मदद की और बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की।
इस घटना के बाद निकिता डर गई थीं और सदमे से निकलने में उन्हें थोड़ा समय भी लगा। निकिता ने उम्मीद की है कि किसी के साथ ऐसी घटना भविष्य में नहीं घटेगी।
