झील में तैरने गई एक्ट्रेस हुई लापता, चार साल के बेटे ने बताया- पानी में कूदीं फिर वापस नहीं आईं
हॉलीवुड एक्ट्रेस नाया रिवेरा को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। उनके कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लेक पीरू झील से लापाता होने की खबर है। वह अपने चार साल के बेटे के साथ स्विमिंग करने गई हुई थीं, लेकिन वह वापस नहीं आईं।
नाया रिवेरा के किसी हादसे में डूबे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को बुधवार को उनकी नाव मिली थी, जिस में उनका चार साल का बेटा सो रहा था। बच्चे ने बताया कि नाया रिवेरा ने पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आईं।
नाया रिवेरा को लेकर पुलिस विभाग ने दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'पीरू झील में संभावित डूबने वाले शख्स की तलाश कर रहे हैं।' वहीं दूसरे ट्वीट में विभाग ने बताया, 'लापता होने वाली शख्स की पहचान 33 साल की नाया रिवेरा के रूप में हुई है, तलाश जारी है।'
The missing person at Lake Puru has been identified as Naya Rivera, 33, of Los Angeles. SAR operation will continue at first light. @VCAirUnit @fillmoresheriff @Cal_OES pic.twitter.com/bC3qaZS3Ra
— Ventura Co. Sheriff (@VENTURASHERIFF) July 9, 2020
नाया रिवेरा की झील में हेलीकॉप्टर के जरिए भी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि नाया रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ किराए पर नाव लेकर स्विमिंग के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह नाव लेकर वापस नहीं आईं तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद नाव में से नाया रिवेरा लापता थीं लेकिन उनका अकेला चार साल का बेटा नाव में मौजूद था।
वहीं नाया रिवेरा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां स्विमिंग के लिए पानी में कूदीं लेकिन फिर वह वापस नहीं आ पाई। फिलहाल पुलिस ने अपनी तलाश जारी रखी हुई है, लेकिन पुलिस नाया रिवेरा को अपनी ओर से मरा हुआ मान रही है।
बता दें कि नाया रिवेरा ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह म्यूजिक सीरीज ग्ली से सबसे ज्यादा मशहूर हुई थीं। यह सीरीज, 2009 से 2015 के बीच एयर हुई थी।

