dharma sangrah
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Nargis Fakhri

किसिंग सीन में इतने रीटेक क्यों देने पड़े नरगिस को?

Nargis Fakhri
मुंबई। अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि उन्हें उनकी आगामी फिल्म 'अजहर' में सह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा। हालांकि इस फिल्म इतने सारे किसिंग सीन और रीटेक क्या नरगिस का साथ कोई मजाक तो नहीं था?
 
नरगिस ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि इसमें इतने सारे किसिंग सीन होंगे। मुझे लगा कि मुझे इसके लिए अतिरिक्त भुगतान लेना चाहिए, क्योंकि यह बेहुदा है कि मुझे इसके लिए रीटेक देने पड़े और बार-बार इसकी शूटिंग करनी पड़ी। मुझे लगा कि क्या यह कोई मजाक हो रहा है। 
 
'रॉकस्टार' की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें किसिंग सीन या अंतरंग दृश्य करते समय अजीब महसूस होता है।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि मैं शर्मीली नहीं दिखती लेकिन मैं शर्मीली हूं इसलिए ऐसे दृश्य करते समय मुझे हमेशा अजीब लगता है। मैं तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी-मजाक करती हूं या चुटकुले सुनाती हूं। यदि आप ऐसे अभिनेता के साथ काम कर रहे हों, जो आपको सहज महसूस कराए तो अच्छा लगता है। नरगिस ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े इंसान हैं।
 
उन्होंने कहा कि वे पेशेवर हैं और आपको सहज महसूस कराते हैं। फिल्म 'अजहर' पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है जिसमें इमरान, नरगिस, प्राची देसाई और गौतम गुलाटी अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गूगल ने भारतीय कार्टूनिस्ट मिरांडा को याद किया