1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mohit Suri talked about his next film Saiyyara

मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा को लेकर की बात, बोले- अपूर्ण लोग सच्ची और परिपूर्ण प्रेम कहानियों का हिस्सा होते हैं...

Mohit Suri
यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें दोनों किरदार परिपूर्ण नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे की संगति में वे परिपूर्ण महसूस करने लगते हैं।
 
मोहित सूरी कहते हैं, असली प्रेम कहानियां अपूर्ण, दोषपूर्ण लोगों में ही होती हैं। ऐसी प्रेम कहानियां वास्तविक लगती हैं, करीबी लगती हैं। ‘सैयारा’ भी ऐसा ही अनुभव देने की एक कोशिश है।
 
20 सालों से रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर रहे मोहित कहते हैं, एक अच्छी प्रेम कहानी वह होती है, जिसमें संघर्ष हो, दर्द हो। अगर सब कुछ आसान हो, तो कहानी में गहराई नहीं होती। ‘सैयारा’ में वह भावनात्मक परत है – एक मासूम लेकिन जटिल प्रेम कहानी।
मोहित ने अहान पांडे और अनीत पड्डा के बारे में कहा, वे दोनों अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं, अलग-अलग मूल्यों के साथ। उनका जीवन अभी तक पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं है, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ परफेक्ट बनने की कोशिश करते हैं। एक निर्देशक के तौर पर मैं इसी तरह की प्रेम कहानी बताना चाहता हूं।
 
सैयारा नाम का मतलब है भटकता हुआ सितारा - एक ऐसा सितारा जो हमेशा चमकता रहता है, रास्ता दिखाता है, लेकिन हमेशा थोड़ा दूर रहता है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। अहान पांडे इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि अनीत पड्डा बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आमिर की नई गर्लफ्रेंड पर सलमान खान ने ली चुटकी, बोले- जब तक वो मैरिज को बिलकुल परफेक्ट नहीं कर लेगा....