1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer son of sardaar 2 first look poster and release date out

सन ऑफ सरदार 2 से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Son of Sardaar 2 First Look Poster
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 
 
अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में अजय पीली पगड़ी पहने अपनी मुछों को ताव देते नजर आ रहे हैं। वह दो वॉर टैंक पर पैर रखकर खड़े हुए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

पोस्टर के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, सरदार की वापसी। सन ऑफ सरदार 2 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। #SardaarIsBack #SonOfSardaar2
 
बता दें कि 'सन ऑफ सरदार' अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला, विंदू दारा सिंह जैसे सितारे थे। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में अजय के साथ संजय दत्त, मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा, रवि किशन, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह हैं। यह दिवंगत एक्टर मुकुल देव की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
साल में 4 फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार? एक्टर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब