1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor ex husband sunjay kapur last rites and funeral update

जानिए कब और कहां होगा करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार?

Sunjay Kapur funeral
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्सी चली गई थी, इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होना है। 
 
अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से संजय का पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही थी। अब संजय के परिवार ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। संजय कपूर का अंतिम संस्कार उनके निधन के 7 दिन बाद 19 जून को दिल्ली में होगा। 
 
संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी। 
 
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने प्रेस नोट जारी करते हुए लिखा, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं। 
 
बता दें कि संजय कपूर की पहली शादी 1996 में फेमस फैशन डिजाइनर और स्टाइलिश नंदिता महतानी संग हुई थी। दोनों का 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने 2003 में फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। 
 
करिश्मा और संजय कपूर का साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में दिल्ली की मॉडल प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी। प्रिया की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रिया की एक बेटी हैं। वहीं 2018 में प्रिया और संजय एक बेटे अजरियास के पैरेंट्स बने। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आमिर खान की गुलाम को रिलीज हुए 26 साल पूरे, ये 6 बातें आज भी फिल्म को बनाती है दर्शकों के लिए खास