1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. minissha lamba hot photos on instagram

मिनिषा लांबा की हॉट अदाओं ने बढ़ाया फैंस के दिलों का तापमान

Minissha lamba
Photo : Instagram
एक्ट्रेस मिनिषा लांबा वैसे तो बॉलीवुड से काफी समय से नदारद है, लेकिन वह मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मिनिषा अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
मिनिषा ने 2005 में फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। मिनिषा ने अपने स्कूल पढ़ाई श्रीनगर के आर्मी स्कूल से पूरी थी। तो आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पूरी की। दिल्ली में पढ़ाई के वक्त ही मिनिषा ने मॉडलिंग शुरू की थी।
Photo : Instagram
मिनिषा लांबा जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश करते ही वो बॉलीवुड के साथ जुड़ गईं। फिल्मों में आने से पहले मिनिषा को कई विज्ञापनों में भी देखा गया था।
Photo : Instagram
मिनिषा लांबा का नाम राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ जुड़ चुका है। दोनों साथ में बिग बॉस 8 में नजर आए थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे और खुलासा किया था कि बिग बॉस के घर में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।
Photo : Instagram
साल 2015 को मिनिषा ने अचानक अपने बॉयफ्रेंड रेयान थेम से गुपचुप शादी की। शादी के तीन साल बाद ही एक्ट्रेस पति से दूर रहने लगी।
Photo : Instagram
मिनिषा अब लाइमलाइट से काफी दूर चली गयी हैं इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं।
अगला लेख
बॉलीवुड में भी चढ़ा #BottleCapChallenge का खुमार, अक्षय कुमार ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो