1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. merry christmas postponed now release in january 2024

कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' फिर हुई पोस्टपोन, अब अगले साल होगी रिलीज | merry christmas postponed now release in january 2024

Movie Merry Christmas Release Date
Merry Christmas Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। यह फिल्म पहले 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी। 
 
इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 8 दिसंबर 2023 कर दी गई थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 
 
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' अब 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। 
 
फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने की वजह बताते हुए मेकर्स ने एक बयान में कहा, हमने इस फिल्म को हर फिल्म निर्माता की तरह बहुत प्यार और जुनून के साथ बनाया है। हालांकि, बैक टू बैक मूवी रिलीज और 2023 के आखिरी दो महीनों में पैक होने के कारण, हमने खुशी के मौसम को बढ़ाने और 12 जनवरी 2024 को अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में लाने का निर्णय लिया है।
 
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को जॉनी गद्दार, बदलापुर और अंधाधुन के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। इस फिल्म को अलग-अलग को-एक्टर्स के साथ दो भाषाओं हिंदी और तमिल में शूट किया गया है।
 
'मेरी क्रिसमस' के हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद नजर आएंगे। वहीं तमिल संस्करण में राधिका शरतकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं। फिल्म में अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे कैमियो में नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बिग बॉस 17' के घर हुआ अंकिता लोखंडे का प्रेग्नेंसी टेस्ट, पति से बोलीं- मुझे घर जाना है...