सम्बंधित जानकारी
- फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट के दमदार लुक, माफिया क्वीन का निभा रहीं किरदार
- 'लॉक अप' की रिलीज से पहले एकता कपूर के साथ आशीर्वाद लेने गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचीं कंगना रनौट
- बप्पी लहरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा फैंस का हुजूम, पवन हंस श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
- 'रामायण' की एक्ट्रेस बनना चाहती हैं शाहिद अफरीदी की नर्स, बोलीं- मेरा पहला क्रश दर्द में...
- बप्पी लहरी को शुरुआत में कहा जाता था- गरीब निर्माता का राहुल देव बर्मन
मशहूर साउथ अभिनेता प्रदीप का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Photo - Twitter
कोट्टायम प्रदीप को सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2001 में आई वी शशि द्वारा निर्देशित फिल्म 'ई नाडु एनाले वरे' से की थी। प्रदीप ने अपने शुरुआती करियर में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था।
कोट्टायम प्रदीप को गौतम वासुदेव मेनन की हिट फिल्म 'विन्नैथांडी वरुवाया' से अभिनेता के रूप में सफलता मिली। उन्होंने इस फिल्म में नायिका तृषा कृष्णन के चाचा की भूमिका निभाई थी।
उनकी बेहतरीन फिल्मो में आदु ओरु भीगारा जीव आनु, ओरु वडक्कन सेल्फी, लाइफ ऑफ जोसुट्टी, कुंजिरमायणम, वेलकम टू सेंट्रल जेल, अमर अकबर एंटनी, आदि कप्यरे कूटमणि और कट्टप्पनयिल ऋत्विक रोशन शामिल हैं।
प्रदीप को संवादों की विशेष शैली के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने अधिकतर हास्य, सहायक और कैमियो भूमिकाएं निभाईं। उन्हे दूसरे एशियानेट कमेडी अवार्ड्स 2016 में विभिन्न भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से भी नवाजा गया।
