1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mahendra Singh Dhonis Bollywood Debut with Sanjay Dutt

संजय दत्त के साथ एमएस धोनी करेंगे फिल्मों में डेब्यू?

संजय दत्त
क्रिकेट के मैदान में जौहर दिखाने वाले और भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खबर है कि वे एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। 
 
समीर कर्णिक याद हैं आपको? वो ही, जिन्होंने यमला पगला दीवाना जैसी सफल फिल्म बनाई थी और उसके बाद फ्लॉप फिल्म बनाने लगे। अब 'डॉगहाउस' नामक फिल्म बना रहे हैं। यह अंडरडॉग्स पर आधारित फिल्म है। 
 
इस‍ फिल्म में संजय दत्त को चुन लिया गया है। वैसे भी संजू बाबा इन दिनों धड़ल्ले से फिल्म साइन किए जा रहे हैं। क्वालिटी के बजाय क्वांटिटी पर ध्यान दे रहे हैं। 
 
डॉगहाउस में संजय दत्त के अलावा सुनील शेट्टी, इमरान हाशमी और आर माधवन से भी बात चल रही है। वैसे भी इन सभी के पास इस समय फुर्सत है। 
 
मजेदार बात तो यह है कि एमएस धोनी को इस फिल्म में एक बढ़िया से रोल को निभाने के लिए समीर राजी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार धोनी से बात चल रही है और उम्मीद है कि वे मान जाएंगे। 
 
यदि धोनी मान जाते हैं तो वे ही इस फिल्म सबसे बड़े सितारे होंगे और लगे हाथ बॉलीवुड में डेब्यू भी हो जाएगा। 
अगला लेख
भारतीय‍ फिल्मों के पितामह दादा साहब फाल्के के बारे में संपूर्ण जानकारी