सम्बंधित जानकारी
- 'पुष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन कैसे बने थे पुष्पा राज, देखिए ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो
- यामी गौतम की होस्टेज ड्रामा 'ए थर्सडे' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म
- मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर
- 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पहला गाना 'ढोलीड़ा' रिलीज, ढोल की बीट पर आलिया भट्ट का जबरदस्त गरबा
- अमोल पालेकर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नाशिक में विसर्जित हुई लता मंगेशकर की अस्थियां, इन दो जगहों पर भी होगा विसर्जन
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी।
लता मंगेशकर की अस्थियां लेने 7 फरवरी को उनके भतीजे आदिनाथ शिवाजी पार्क पहुंचे थे। पूरे विधि विधान के बाद लता मंगेशकर की अस्थियों को 3 कलश में रखकर सौंप गया था। परिवार ने लता जी की अस्थियों का विसर्जन पवित्र तीन स्थानों पर करने का फैसला किया है।
लता मंगेशकर की अस्थियों का विसर्जन करने परिवार गुरुवार को नाशिक पहुंचा। लता जी के परिवार के सदस्यों ने गोदावरी नदी के तट पर पवित्र रामकुंड में उनकी अस्थियां विसर्जित की।
नाशिक के अलावा लता मंगेशकर की अस्थियों का एक कलश काशी में गंगा नदी और एक और कलश हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लता मंगेशकर के परिवार के साथ काशी में मौजूद रहेंगे।
बता दें कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। पद्म विभूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित, स्वर कोकिला कही जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
