केआरके ने रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, बोले- कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो
कमाल राशिद खान अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। बीते दिनों केआरके ने सलमान खान, मीका सिंह और कंगना से ट्विटर पर पंगा लिया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को भी नसीहत दी थी।
अब केआरके ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट करके रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। केआरके ने ट्वीट किया, आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है!
आजकल #RanbirKapoor दीदी #KanganaRanaut के निशाने पर है! Kangana इशारों ही इशारों में Ranbir Kapoor की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि Ranbir कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों Try करते हो! कहीं तो control कर लिया करो मेरे भाई!
— KRK (@kamaalrkhan) June 29, 2021
उन्होंने लिखा, कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रोल कर लिया करो मेरे भाई!
बता दें कि इससे पहले केआरके के खिलाफ सलमान खान ने मानहानि का केस किया था। कोर्ट से मिले आदेश के बाद केआरके ने सलमान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मीका से पंगा लिया और केआरके को यह भारी पड़ गया। मीका ने केआरके पर जमकर निशाना साधा था।
हाल ही में केआरके ने शाहरुख खान के खिलाफ भी कई ट्वीट किए थे। केआरके ने लिखा था, शाहरुख खान भी दूसरे स्टार्स की तरह गलती कर रहे हैं कि वह 56 साल की उम्र में भी बूढ़ा नहीं बनना चाहते हैं। वह सिर्फ भोलू क्यूट ब्वॉय का रोल करना चाहते हैं, जिसे लोग पचा नहीं पाएंगे।

