• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh latest photoshoot viral on social media
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 जून 2021 (16:55 IST)

सोशल मीडिया पर छाया रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर छाया रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट - ranveer singh latest photoshoot viral on social media
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने अजीबो-गरीब लुक की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है़, जिनमें उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए हैं।

 
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में लैदर हैंडबैग थामा हुआ है। अपने इस लुक को रणवीर ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ड्रामेटिक लॉन्ग हेयरवाली विग के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने लेदर के जूते पहने हैं।
 
एक अन्य तस्वीर में रणवीर सिंह एक बड़ी लाल हेड और ब्राउन कलर का कोट पहन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ‍ने लिखा, 'मेरा प्यार Alessandro'
 
रणवीर सिंह की यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं। फैंस इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब रणवीर पर मीम्स बनना शुरू हो जायेंगे। एक अन्य ने लिखा, लो अब दीपिका के गहने भी चुरा लिए। 
 
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दीपिका आपकी हरकतों को देखकर परेशान नहीं होती हैं। एक अन्य ने लिखा, यही वजह है कि एलियन्स धरती पर नहीं आते हैं।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना की वजह से टल गई है। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार और सर्कस में नजर आएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
अब सलीम मर्चेंट ने खोली इंडियन आइडल की पोल, बोले- झूठी तारीफ करने के लिए कहा गया