कृति सेनन का बॉस लेडी अवतार वायरल, ऑफिस लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन कृति सेनन अपने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। इस बार कृति ने अपना बॉस लेडी लुक फैंस संग शेयर किया है।
तस्वीरों में कृति ने ब्राउन-ग्रे चेक्ड ओवरसाइज्ड ब्लेज़र के साथ व्हाइट शर्ट और ऑफ-व्हाइट ट्राउजर पहनी है। कृति का यह लुक बेहद क्लासी और पावरफुल है।
कृति की आंखों में कॉन्फिडेंस और चेहरे पर हल्की सी स्माइल उन्हें और भी आकर्षक बना रही है। कैमरे के सामने उनका एटीट्यूड साफ दिखाता है कि वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी भी हैं।
इस लुक का मुख्य आकर्षण उनका मल्टी-लेयर्ड पर्ल नेकलेस है, जिसमें एक बड़ा सा पिंक स्टोन पेंडेंट लगा है। कानों में छोटे पर्ल स्टड्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
कृति के एक्सप्रेशन इस शूट की जान हैं। कभी वह सीधा कैमरे में देखकर इंटेंस लुक दे रही हैं, तो कभी साइड प्रोफाइल में सॉफ्ट और सेक्सी वाइब्स देती नजर आ रही हैं। हेयर फ्लिप और कॉलर पकड़ने वाले पोज़ उनके लुक को और बोल्ड बना रहे हैं।
कृति ने न्यूड टोन मेकअप, पिंकिश लिप्स के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है, साथ ही खुले, सॉफ्ट वेवी हेयर और मिड-पार्टिंग स्टाइल लुक को नेचुरल ग्लैम दे रहा है।
कृति सेनन जल्द ही शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें