1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif and vicky kaushal wedding date confirmed

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की डेट आई सामने!

Katrina Kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की खबरों को लेकर बीते काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल दिसंबर में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लेने वाला है। भले ही कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन इनकी वेडिंग को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है।

 
अब कैटरीना और विक्की की शादी की डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार दोनों 9 दिसंबर को एक दूजे के हो जाएंगे। इनकी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के रिसोर्ट फोर्ट बरवाड़ा में होगी। 
 
खबरों के अनुसार कैटरीना और विक्की की शादी हिन्दू रिति रिवाज से होगी। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होगे। वहीं संगीत और मेहंदी सेरेमनी 7 और 8 दिसंबर को होगी। 
 
बताया जा रहा है कि दूल्हा दुल्हन शादी के दिन सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनेंगे। वहीं कैटरीना अपनी संगीत सेरेमनी में मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनेंगी। 
 
अगला लेख
इस बीमारी से जूझ रहे अनिल कपूर, जर्मनी में करा रहे इलाज