गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor refused to do kiss scene with ajay devgn in film satyagrah
Written By

अजय देवगन को किस करने से करीना कपूर खान ने क्यों किया था मना?

करीना कपूर ने क्यों अजय देवगन को किस करने से कर दिया था मना? | kareena kapoor refused to do kiss scene with ajay devgn in film satyagrah
करीना कपूर ने क्यों अजय देवगन को किस करने से कर दिया था मना... अजय देवगन और करीना कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसमें ओमकारा, सत्याग्रह, गोलमाल सीरीज, सिंघम 2 जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। दोनों ने जितनी भी फिल्में की सब सुपरहिट रहीं। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था।

 
इन दिनों करीना कपूर और अजय देवगन को लेकर एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये किस्सा दोनों के बीच स्क्रीन पर किस सीन को लेकर हैं। दोनों की 7 साल पुरानी एक फिल्म को लेकर चर्चा हैं। दरअसल, 2013 में करीना और अजय ने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में काम किया था। 
 
इस फिल्म में दोनों के बीच एक लिप-लॉक सीन फिल्माया जाना था लेकिन करीना ने अजय को किस करने से साफ मना कर दिया था। एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबित, करीना की शादी 2012 में सैफ अली खान से हुई थी। शादी के दौरान वो प्रकाश झा की इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
 
करीना नहीं चाहती थीं कि वो शादी के मौके पर किसी हीरो के साथ ऐसे सीन करें। इसी डर की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था। करीना ने सैफ के कारण अजय को किस ना करने का फैसला लिया था। 
 
बता दें कि करीना ने शादी से पहले कई फिल्मों में लिपलॉक सीन दिए हैं। इसमें 'जब वी मेट' का एक सीन काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म में करीना का शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन था। 'कमबख्त इश्क' में करीना ने अक्षय कुमार को 10 बार लिप-लॉक किया था। वहीं 'की और का' में अर्जुन कपूर के साथ भी किसिंग सीन किया था। 
 
बता दें कि करीना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे दूसरी बार मां बनने वाली है। खबरों की मानें तो मार्च में बच्चे को जन्म देगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना को आमिर खान के साथ लालसिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करना है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी करीना को 100 दिन की शूटिंग करना है। 
 
ये भी पढ़ें
शख्स का दावा, 13 जून की रात 'डार्क वेब' के जरिए हुआ था सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर का लाइव टेलीकास्ट!